फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई किशोरी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Tue, 08 May 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम खेत की ओर गई किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत की ओर गई थी। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद नहर के पास ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह घर पहुंची और आपबीती बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही फागू व अजय यादव के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया। सुबह गांव के पास से ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा मेें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। बांसी कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें