फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान का तीसरा हत्यारोपी भी गिरफ्तार

Thu, 26 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ हत्या का आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मदनपुर के पूर्व प्रधान व प्रधानपति लालमोहर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह उसका और सदर थाने की सीमा पर पकड़ी गांव के पास से पुलिस को यह कामयाबी मिली। मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब जल्द ही उसके पकड़े जाने की भी संभावना जताई जाने लगी है। लालमोहर का सिर काटकर हत्या के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसमें दो आरोपी रमाकांत व शुभकरण को पुलिस ने मदनपुर गांव से सटे चौबाहे घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई थी। गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक तीसरा आरोपी क्षेत्र में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी। सुबह करीब सात बजे सदर व उसका थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पकड़ी गांव के पास से घेरेबंदी कर हत्यारोपी सोमेश्वर यादव उर्फ पताली को गिरफ्तार कर लिया। उसका थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना में शामिल चौथे हत्यारोपी के संबंध में भी अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें