फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब के धंधे का पर्दाफाश हुआ

Sun, 10 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के आर्यनगर में सदर थाना की टीम की छापेमारी के दौरान बरामद शीशी, ढक्कन व अन्य समाग्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाने से 500 मीटर दूर आर्यनगर मोहल्ले में रविवार की देर शाम पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर नकली शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। यहां से 700 लीटर स्प्रिट, तीन बोरी ढक्कन और होलोग्राम बरामद हुए हैं। एक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। नगर के आबादी वाले क्षेत्र में यह कारोबार कब से चल रहा था, किसी को भनक नहीं थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अवैध धंधे में लगे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर सदर पुलिस रविवार शाम शराबियों की धरपकड़ कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने नगर के आर्यनगर मोहल्ले में अवैध ढंग शराब तैयार करने के कारखाने के बारे में सूचना दी। एसओ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो शराब तैयार करने के लिए उपयोग किए जाने वाले स्प्रिट से भरे 20 लीटर के 35 गैलन बरामद हुए। तीन बोरी ढक्कन और होलोग्राम का स्टीकर भी मिला है।
होलोग्राम पर सीसीएल आबकारी उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था। पुलिस बरामद सामग्री को जब्त करते हुए आसपास के क्षेत्र में घंटों छानबीन करती रही। आशंका जताई जा रही है कि आस-पास के ही किसी स्थान पर शराब तैयार कर उसकी पैकिंग की जाती थी। एसओ शिवाकांत मिश्र के मुताबिक मकान रामबाबू नाम के व्यक्ति की है, जो नकली शराब तैयार करने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। छापेमारी टीम में एसआई अभिमन्यु सिंह, अब्बास हुसैन, आरक्षी संदीप सिंह, नरेंद्र यादव और संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें