फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के अंतिम संस्कार में गए मामा-भांजे नदी में डूबने से मौत

Sun, 15 Oct 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के कूड़ा नदी स्थित दलदलहा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए मामा-भांजे की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भांजे को बचाने के प्रयास में मामा भी डूब गए और मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के दुल्हा खुर्द गांव के टोला कठौतिया निवासी धमेंद्र (22) पुत्र सुकई के दादी की शनिवार को निधन हो गया था। दाह संस्कार के लिए रविवार को क्षेत्र के कूड़ा नदी के दलदलहा घाट पर लोग गए थे। दाह संस्कार में शामिल होने के लिए धमेंद्र का भांजा विशाल (10) पुत्र मंगरू प्रसाद निवासी मोहल्ला विजय नगर थाना सदर भी गया था। लाश का अंतिम संस्कार होने बाद सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे। उन्हीं लोगों के साथ विशाल भी नदी में नहा रहा था और नहाते-नहाते गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे डूबता देख धर्मेंद्र बचाने पहुंचा। इस दौरान वह भी डूबने लगा। जब तक गांव के अन्य लोग कुछ समझ पाते दोनों की डूबकर मौत हो चुकी थी। आसपास लोगों ने नदी से लाश को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहाना सौदागर राय ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें