फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की मौत

Sun, 19 Nov 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिपाही हरिश्चंद्र शुक्ला (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना त्रिलोकपुर में तैनात सिपाही की रविवार को मौत हो गई। वह बस्ती में चुनाव डयूटी पर जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिपाही की अचानक मौत की खबर से महकमे में जहां शोक की लहर है वहीं, घर वालों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन

गोरखपुर के थाना हरपुर बुदहट के ग्राम परमेसरापुर निवासी हरिश्चंद्र शुक्ला (54) जिले के त्रिलोकपुर थाने पर तैनात थे। चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी बस्ती में लगाई गई थी। रविवार की दोपहर वह पुलिस लाइंस से अपनी टीम के साथ चुनाव ड्यूटी के लिए बस्ती के लिए रवाना हुए। बांसी से थोड़ा आगे पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी पीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की सूचना मिलने पर सीओ डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंच गए। इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों के साथ घरवालों को भी दी गई। 
 इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि थाने में तैनात सिपाही की अचानक तबीयत खराब होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस परिजनों को सूचना देने के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि आईजी, डीआईजी सहित चुनाव आयोग को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें