फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाद भेजने के नाम पर ठगी

Fri, 29 Dec 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
युवकों ने सराफ को लगाया चपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाने के ग्राम बिस्कोहर निवासी फैसल खां सहित गांव के आधा दर्जन लोग विदेश जाने की लालच में ठगी के शिकार हो गए। जालसाज ने उनसे 12 लाख 27 हजार रुपये ठग लिए। ठगी करने वाले कुशीनगर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़ित लोगों ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अतीक, रफीक, नसीम, फैसल खां, इम्तियाज सिद्दीकी, सुभान सिद्दीकी, जलालुद्दीन निवासी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर आदि ने कहा है कि कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी नाजिम खान व एहरार खान ने दस लोगों को वीजा देने की बात कहकर 12 लाख 27 हजार रुपये की मांग की और कहा कि यह रुपये मिलते ही दस लोगों को वीजा मिल जाएगा। अतीक ने यह बात अपने भाई सहित अन्य गांव वालों को बताई। अरब में वेतन की मोटी रकम मिलने की लालच में इन लोगों ने नाजिम खान के बताए खाते में 12.27 लाख रुपये भेज दिए। कुछ दिनों बाद चिकित्सकीय जांच के बहाने सभी के पासपोर्ट एहरार खान ने बिस्कोहर पहुंच कर ले लिए। वीजा मिलने में हो रहे बिलंब पर इन लोगों ने रियाद रह रहे अतीक से सिफारिश की।
अतीक के बार-बार कहने पर नाजिम ने रियाद से तीन लोग फैसल, जलालुद्दीन व मो.अमीन को वीजा भेजा और अन्य का वीजा बाद में देने की बात कही। विदेश में मोटी रकम मिलने की उम्मीद में रियाद पहुंचे फैसल को उस समय धक्का लगा, जब वर्क परमिट बनवाने के लिए वीजा दिए जाने पर उसे वहां के अधिकारियों ने फर्जी बताया। इसकी जानकारी फैसल ने रियाद आने की तैयारी कर रहे दोनों जलालुद्दीन व मो.अमीन को देते हुए घर रह रहे अपने अन्य साथियों को भी दी। इस जानकारी पर कर्ज से दबे इन परिवारों के लोग घबरा उठे। इन लोगों ने तुरंत नाजिम खान से संपर्क किया। मगर उसका फोन स्विच ऑफ मिलने पर एहरार खान से संपर्क किया तो उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। पत्र भी प्राप्त नहीं हुआ है। संबंधित थाने से जानकारी लेकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें