फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर से नकदी, आभूषण चोरी

Thu, 19 Apr 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के ग्राम भावपुर मीरा में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के भावपुर मीरा गांव के प्रधान के घर में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान समेट ले गए। घटना के वक्त प्रधान का पूरा परिवार गांव में एक व्यक्ति के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गया था। गुरुवार की सुबह घर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन

भावपुर मीरा गांव के प्रधान मकबुलनिशा का पूरा परिवार बुधवार को गांव में एक पट्टीदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर पर प्रधान प्रतिनिधि मो. अनीस था जो घर बाहर सोया था। देर रात घर के पीछे से छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हो गए। इसके बाद बारी-बारी से सभी चार कमरों का ताला तोड़ कर तलाशी ली। चोर अलमारी के लॉकर में रखा नकदी व आभूषण उठा ले गए। गुरुवार की सुबह जब परिवार के लोग घर लौटे तो घर में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। मो. अनीस के मुताबिक चोर घर में रखे करीब 15 लाख के आभूषण और दराज में रखे 5 लाख रुपये नकदी व कपड़े ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।
इस संबंध में एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि ने तहरीर दिया है। घटना स्थल का जायजा लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की तफ्तीश चल रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश होगा। प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस ने बताया कि 23 अप्रैल को घर में लड़के की शादी है। उसी के तैयारी में गहने व कपड़े खरीद कर रखे गए थे। शादी के पहले ही चोरों ने सब कुछ लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें