फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के बाद भी बंटा था अनाज, गोदाम सील

Sun, 13 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान निलंबित होने के बावजूद मनमाने ढंग से खाद्यान्न बांट रहे कोटेदार का गोदाम रविवार को पूर्ति निरीक्षक ने सील कर दिया। मामला शोहतरगढ़ विकासखंड के चकईजोत गांव का है। अब दुकान पर उपलब्ध खाद्यान्न को संबद्ध कोटेदार को ट्रांसफर करने के बाद ग्रामीणों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

चकईजोत के ग्रामीणों ने खाद्यान्न-तेल वितरण में अनियमितता की शिकायत की थी। एसडीएम सुरेन्द्र नाथ मिश्र ने जांच के बाद 10 मार्च को कोटे की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। गांव के कार्डधारकों को समीप के ग्राम बरगदी के कोटेदार सरदार सिंह से संबद्ध कर दिया था।
इस बीच गांव का खाद्यान्न दुकानदार को आवंटित हो चुका था। निलंबन के बाद यह खाद्यान्न संबद्ध बरगदी के कोटेदार को ट्रांसफर होना था। इससे पूर्व ही चकईजोत के कोटेदार रामबरन ने खाद्यान्न ट्रांसफर करने की बजाए मनमाने ढंग से रविवार को खुद वितरण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक फणिश्वर त्रिपाठी गांव पहुंचे। कोटेदार के गोदाम पर ताला जड़ दिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद मौके पर जाकर खाद्यान्न के गोदाम को सील कर दिया गया है। संबद्ध कोटेदार को खाद्यान्न ट्रांसफर कराकर वितरण कराया जाएगा। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें