फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2016 12:02 AM IST
Siddharth Nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
 कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस ने बुधवार की भोर में चोरी गई बाइक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने बरामदगी कोतवाली से एक किमी दूर ग्राम बिहरा के पास से की। पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी फजलुरहमान है। बाइक की चोरी सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बा से हुई थी।
विज्ञापन


बर्डपुर नंबर एक के ग्राम सलारगढ़ निवासी मोहम्मद सलीम की अलीगढ़वा कस्बे में घड़ी की दुकान है। सोमवार को उसने अपनी बाइक को दुकान के बगल में खड़ी कर दिया था। दुकान बंद करने के समय देखा कि बाइक गायब है, खोजबीन करने के बाद सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। प्रभारी कोतवाल एसके सरोज ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर पुलिस चोरी गई बाइक की तलाश कर रही थी।

 मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गई बाइक बहोरवा रोड से गुजरने वाली है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए उपनिरीक्षक आरडी यादव, अनुज यादव के साथ आरक्षी जितेंद्र गौड़, उमेश प्रसाद को मौके पर भेजा। चोरी गई बाइक के साथ आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें