सिद्धार्थनगर।सदर थाना क्षेत्र के रौंवापार गांव के पास रविवार दोपहर बाद ट्रेन कटकर एक पचास वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नगर के बुद्धनगर मोहल्ला निवासी शाह मोहम्मद के रूप में की गई है।
नौगढ़ रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित रोंवापार गांव पास रेलवे की पटरी पर एक शख्स की ग्रामीणों ने लाश देखी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त सिद्धार्थनगर के बुद्धनगर मोहल्ला निवासी शाह मोहम्मद (50) पुत्र अब्दुल रजाक के रूप में की गई। मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
लोगों के मुताबिक शाह मोहम्मद नाई का काम करते थे। वह ट्रेन से कैसे चपेट में आए, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही है। एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।