रेवती। रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर शेमुषी विद्यापीठ के समीप गुरुवार की शाम बाइक पलटने से दो युवक घायल हो गए। भैसहां निवासी रामू राजभर (28) पुत्र पूर्णमासी राजभर तथा जसवंत राजभर (18) पुत्र राधाकिशुन बाइक से रेवती-बैरिया मार्ग से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच शेमुषी विद्यापीठ के समीप बाइक असंतुलित होकर अचानक पलट गई जिससे दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी रेवती पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामू को जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया।