सोहांस बाजार। उस्का थाना क्षेत्र के सोहांस दरमियानी गांव के टोला फुलवरिया खुर्द के शनिवार रात एक घर में सेंध काटकर चोर नकदी, आभूषण आदि उठा ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सोहांस दरमियानी गांव के टोला फुलवरिया खुर्द निवासी चंदू यादव रोज की तरह से खाना खाने के बाद घर में सोया हुआ था। देर रात चोर घर पीछे की दीवार में सेंध काटकर दाखिल हुए और घर में रखा सारा सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह तब हुई जब घर में सेंध कटी देखी। इसमें बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। चंदू के मुताबिक चोर घर में बक्से में रखा 30 हजार रुपये नकदी, एक मंगलसूत्र,, दो सोने की झुमकी, दो जोड़ा नथिया एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी पाजेब आदि ले गए हैं। एसओ उसका अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है।