फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के दो पुलों की नीलामी की होगी जांच

Sun, 16 Sep 2018 11:00 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील अंतर्गत जमुआर नदी पर पिठनी व करछुलिया घाट पर निर्मित लकड़ी के पुल की नीलामी में अनियमितता की शिकायत हुई है। नियमों का दरकिनार कर चहेतों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से पिठनी घाट, करछुलिया घाट की नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत शामिल होने वाले नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के रमजान नगर निवासी सुरेंद्र अग्रहरि व बर्डपुर नंबर 14 टोला नौगढ़डिहवा निवासी अमीरूल्लाह ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। पत्र में अवगत कराया है कि नीलामी प्रक्रिया में 55 व्यक्तियों ने 60-60 हजार रुपये जमा कर भाग लिया, पर नीलामी न कराकर तीन लोगों का नाम दर्शाकर शेष को बाहर कर दिया गया। मात्र एक व्यक्ति के नाम से 3 लाख 30 हजार में बोली लगा दी गई, जबकि 4 लाख 50 हजार रुपये की बोली टोकन नंबर 50 अमीरूल्लाह द्वारा बोला गया। जिन्हें अधिशासी अभियंता ने नहीं माना। विरोध करने पर कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग को क्षति हुई है। इतना ही नहीं बोली में भाग लेने वालों का नीलामी सहमति पत्र पर किसी प्रकार का हस्ताक्षर भी नहीं कराया गया। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने प्रकरण की जांच के लिए एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, बंदोबस्त अधिकारी देवेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम पवन यादव की संयुक्त टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें