फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाए बीस हजार

Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
इटवा। भारतीय स्टेट बैंक की बिस्कोहर शाखा से एक महिला के खाते से जालसाजों ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर आए मैसेज से महिला को खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बिस्कोहर कस्बा निवासी यासीन बानो ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 15 दिन पहले वह बिस्कोहर एटीएम पर रुपये निकालने गई थी। एटीएम में रुपये न होने के कारण वह लौट रही थी। वहां मौजूद दो युवकों ने धन निकासी में मदद के बहाने एटीएम का कोड पूछकर धन निकालने का झूठा नाटक करने लगे। रुपये नहीं निकलने पर वह घर लौट आई। चार जून को खाते से धन निकासी के मैसेज आने लगे तो वह बैंक पता करने गई। जानकारी मिली कि बीस हजार खाते से निकल चुके हैं। एसबीआई बिस्कोहर के शाखा प्रबंधक जय नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें