फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक की शिकार लड़कियों की हालत नाजुक

Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
acid attack, acid
विज्ञापन
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात तेजाब फेंके जाने से झुलसी दोनों युवतियों को देर रात इटवा सीएचसी से गोंडा रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत मेें सुधार न होता देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर हमलावरों का हुलिया जानने की कोशिश कर रही है। इस मामले में पीड़ित परिवार अभी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिस्कोहर पश्चिम के मोहल्ले में शुक्रवार रात दोनों युवतियों पर तेजाब फेंककर बाइक सवार युवक फरार हो गए थे। झुलसी युवतियां चीखती हुईं घर की तरफ भागीं। उनकी आवाज सुन मोहल्ले की रमजानी (55) व रसीद (42) पहुंचीं, तो दोनों युवतियां उनसे लिपट गईं। इसमें वह भी झुलस गईं। लोगों ने चारों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होते ही एसडीएम इटवा त्रिभुवन प्रसाद, सीओ डुमरियागंज महेन्द्र सिंह देव, एसओ हरि नारायन दीक्षित एवं चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। हालत गंभीर देख पुलिस चारों को रात एक बजे सीएससी इटवा ले गई वहां उन्हें बस्ती रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उन्हें गोंडा ले गए। वहां डाक्टरों ने इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया।
पुलिस दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर उनका हुलिया जानने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में एसओ हरि नरायन दीक्षित ने कहा कि युवती की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार सुबह एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने भी पीड़ित से मिलकर पूछताछ की और अधिकारियों को मामले का जल्द खुलासा करने को कहा। इस घटना की स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, सपा नेता सुरेश पांडेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सेक्टर प्रभारी अजय गुप्ता आदि ने निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें