फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने खाया जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

अलग-अलग थाना क्षेत्रों का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात तीन युवकों ने जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी सूरज (18) ने मंगलवार की देर रात संदिग्ध हाल में जहर खा लिया। उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव निवासी डिग्री (28) मुख्यालय के पास किसी गांव में आया था। देर रात जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी स्थिति सुधर रही है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी संतोष (25) ने जहर खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति में सुधार है। दोनों युवकों के परिजनों ने कुछ भी बताने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें