फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से खरिकौरा- बेनीपुर मार्ग कटा

Wed, 15 Aug 2018 12:25 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में बाढ़ के पानी से कटा खरिकौरा मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसा। बढ़नी ब्लॉक के औदही खुर्द से खरिकौरा-बेनीनगर होते हुए बसंतपुर जाने वाला मार्ग लगातार तीसरे साल औदही खुर्द व खरिकौरा के बीच कट गया। इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं तुलसियापुर-कठेला पीडब्ल्यूडी मार्ग का बूढ़ी राप्ती कई जगह कटान कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को नेपाल में हुई तेज बारिश से घोराही नाले का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद मंगलवार को तेज बहाव के चलते खुर्द और खरिकौरा के बीच सड़क कट गई। इससे खरिकौरा, बेनीनगर, बसंतपुर गांवों के लोगों के लिए समस्या बढ़ गई है। इससे लोगों को सिसवां होते हुए बोहली जाना पड़ रहा है। यह सड़क नेपाल को भी जोड़ती हैं। ग्रामीण लल्लू मिश्र, कन्हैया यादव, वाजिद अली, प्रभात तिवारी, सुनील यादव, अब्दुल कलाम, पंकज तिवारी, विजय यादव, प्रदीप गुप्ता आदि ने डीएम से मार्ग को सही करवाने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशव लाल ने बताया पुलिया का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से धन न आने के कारण काम नहीं हो सका।

बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक ने जाना हाल
परसा। नेपाल की बारिश से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बरगदवा, गुलरी, सेमरहवा, खरिकौरा, बेनीनगर, खैरी शीतल प्रसाद के चिरगना, मुरव्वनडीह, नकोलड़ीह व पन्नापुर, तालकुंडा का गोनहा और तमकुहवा टोले में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे इन गांवों में फसल डूब गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय विधायक चौधरी अमर सिंह, एसडीएम शोहरतगढ़ देवेश कुमार गुप्ता व सीओ सुनील कुमार सिंह ने सेमरहवा, मुजेहना, खैरी शीतल प्रसाद आदि ने दौरा किया और पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम शोहरतगढ़ देवेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था कर दी गई है। तहसील प्रशासन हर समस्या से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें