फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल से मारपीट

Tue, 20 Feb 2018 12:03 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बांसी(सिद्धार्थनगर)।कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में संपत्ति रजिस्टर बनाने के लिए खेत की पैमाइश कर रहे लेखपाल से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर सरकारी काम में बाधा डालने, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


बांसी तहसील के लेखपाल आनंद राव संपत्ति रजिस्टर तैयार करने के लिए रविवार को हलके के गांव सोनबरसा में भूमि की पैमाइश कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी दिनेश यादव ने विरोध जताते हुए उनका रजिस्टर फाड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज देते हुए मारा-पीटा और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस मामले में लेखपाल ने देर शाम थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल बांसी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें