उसका थाने में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के तहत क्षेत्र के लक्षनपुर स्थित ईंट-भट्ठा के पास स्टैटिक सर्विलांस की टीम ने गुरुवार सुबह चार पहिया वाहन सवार एक व्यक्ति को दो लाख 98 हजार पांच सौ रुपये के साथ पकड़ा है। इसमें 15 नोट दो हजार के और पांच सौ 37 नोट पांच सौ के है। इतना कैश ले जाने का कोई कागज न दिखाने के कारण उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना नाम जावेद आलम निवासी मगहर कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर बताया। उसने अपने को कबाड़ का व्यापारी बताया।
बताया कि वह इतना कैश लेकर सिद्धार्थनगर के लोटन बाजार स्थित किसी दुकान से पुरानी वैटरी और कबाड़ खरीदने जा रहा था। उसे यह नहीं पता है कि इतना कैश लेकर चलने में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है। स्टैटिक सर्विलांस प्रभारी एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह टीम के साथ लक्षनपुर वैरियर पर आने-जाने वाले वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक चार पहिया वाहन गोरखपुर की ओर से आई, जिसे रोककर तलाशी ली गई। इसमें एक पॉलिथिन में इतने कैश देखकर टीम ने जावेद आलम से मौके पर पूछताछ की तो उसने शादी के लिए खरीददारी करने की बात बताई। बात संदिग्ध होने पर थाने लाकर एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने पूछताछ की तो उसने अपने को कबाड़ का व्यापारी बताया। पैसा उसका थाने पर रखा गया है। जावेद से वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है। टीम में एसआई कमलेश कुमार, वीरेंद्र यादव और राकेश पासवान शामिल थे।