फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से घर में घुसे चोर ले उड़े नकदी-जेवर

विज्ञापन
नागचौरी गांव में छत में सेंध लगाकर घुसे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में एक सर्राफ के घर में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी, आभूषण आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर कारोबारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।नागचौरी गांव निवासी रघुनंदन वर्मा सराफा कारोबारी हैं। मंगलवार को वे परिवार के साथ ससुराल असिधवा गए थे और घर पर कोई नहीं था। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लाखों को सामान लेकर भाग गए। सुबह में गांव के लोगों ने फोन रघुनंदन को दी। सूचना पाकर जब वह घर में पहुंचे तो पीछे का दरवाजा खुला था और अंदर का सामान इधर- उधर बिखरा था। छत पर जाने पर पता चला कि दीवार टूटी हुई थी। रघुनंदन ने बताया कि चोर घर में रखा दो किलो चांदी का समान, दो सोने के हार, दो सोने की चेन आदि जेवर और 50 हजार कैश चोर चुरा ले गए हैं। इसी गांव के शिवशंकर पांडेय ने बताया उनके घर का भी ताला तोड़कर 600 रुपया चोर चुरा ले गए। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें