फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के शातिर को पकड़ा

विज्ञापन
Suspected Man
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के हत्थे वाहन चोर गिरोह का सरगना लगा है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस बड़ा पर्दाफाश कर सकती है। पकड़े गए सरगना के तार नेपाल से जुड़े हैं।
विज्ञापन


बीते एक पखवारे में सदर व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में 10 से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो एक गिरोह का सरगना शोहरतगढ़ पुलिस के हाथ लगा है। बताया यह भी जा रहा है कि यह गिरोह सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी सक्रिय है और वाहन चोरी करने के बाद सीधे नेपाल की पहाड़ी क्षेत्रों मेें बेचता है। हाल ही में शोहरतगढ़ कस्बे में दो बाइक एक साथ चोरी होने पर जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो गैंग के तार नेपाल से जुड़े मिले। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया वाहन चोरी के खुलासे के लिए टीम लगी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें