फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत

विज्ञापन
death
विज्ञापन
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के दहियाड़ गांव में 21 दिसंबर को झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुसमही गांव निवासी हरीराम ने अपनी पुत्री गीता की शादी चार वर्ष पूर्व चिल्हिया थाना क्षेत्र के दहियाड़ गांव निवासी अजय कुमार के साथ की थी। 21 दिसंबर की सुबह संदिग्ध हाल में गीता झुलस गई थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई संजय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बहन को जलाकर मार दिया। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति अजय, सास अकालमती, ससुर चीनक, जेठ दुर्गेश, जेठानी मीरा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें