फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप,छेडख़ानी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र एक गांव में कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, सदर पुलिस ने देर शाम छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी 13 वर्षीय बेटी 14 अप्रैल की शाम सात बजे खेत की कटाई के समय बुलाने के लिए गई थी। इस बीच सिलाई की दुकान चलाने वाले ने एक शख्स ने उससे दुष्कर्म किया। घर आने केे बाद बेटी ने पूरी घटना बताई। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें