जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम इंदुप्रकाश व चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा के साथ भरतकूप क्षेत्र में छापेमारी की। मौके से पुलिस ने चार जेसीबी बरामद की है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कई बार शिकायत मिलने पर अधिकारियों की टीम के साथचार पोकलैंड मशीन पकड़कर कंपनी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया गया कि गुरुवार को भरतकूप चौकी क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में टीम ने गोंडा पहाड़ में छापेमार कार्यवाही की।
चार पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते पाये जाने पर कार्यवाही की है। इस दौरान दो सौ छड जिलेटिन व पोटाश बरामद की गई है। इसके अलावा एएन इंटरप्राइजेज सतना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्यवाही से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
अवैध खनन की शिकायत पर छापेमारी, चार पोकलैंड मशीन पकड़ी