फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समकरी गांव के युवक ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समकरी गांव के युवक ने जहर खाकर दे दी जान
विज्ञापन

पहले शराब पी, उसके बाद घर आकर निगला जहर
पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के तहत ग्राम पंचायत भलवाणी के गांव समकरी के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या से पहले उसने शराब का सेवन किया। जाहू पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रवि कुमार (30) पुत्र हेमराज निवासी गांव समकरी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर जालंधर में निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह एक माह से घर पर ही था और नौकरी पर नहीं जा रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पहले उसने मुंडखर में जाकर शराब का सेवन किया और दोपहर करीब एक बजे घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रवि अपने पीछे पत्नी, ढाई वर्ष का बेटा और 7 माह की बेटी छोड़ गया है। पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी परमजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टर्माटम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें