फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने 30 बैलों को मुक्त कराया

विज्ञापन
बढ़नी में एसएसबी की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढनी। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मलगहिया गांव के पास रविवार की सुबह एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने चेकिंग के दौरान पैदल के रास्ते नेपाल ले जाते हुए 30 बैलों को मुक्त कराया। इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बैलों को ढेबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। रविवार की सुबह बढ़नी चौकी क्षेत्र के मलगहिया से नेपाल जाने वाले रास्ते में मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज बढ़नी राम प्रकाशचंद, सिपाही श्रतुसेन शाही, फैज खान व एसएसबी के एसआई संतजीन जगयो व उनके हमराहियों ने चेकिंग की। इस दौरान नेपाल ले जाते हुए 30 बैलों को व्यक्ति से मुक्त कराया। आरोपी व्यक्ति की पहचान खलील निवासी मलगहिया थाना ढेबरुआ के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें