फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Thu, 15 Feb 2018 11:51 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोटन(सिद्धार्थनगर)।कोतवाली क्षेत्र के मुड़ली गांव के टोला केनवनिया में गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लोगों की सूचना पर परिजन शव को फंदे उतराकर घर ले लाए। बाद में पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मुड़ली गांव के टोला केनवनिया निवासी विंदराम (35) पुत्र संतराम लोध शादीशुदा थे। पत्नी चार दिन पूर्व किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। बुधवार रात विंदराम खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ सोए थे। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बने ट्यूबवेल के पास एक पेड़ में गमछा के फंदे से उसकी लाश लटकती हुई ग्रामीणों ने देखी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और घर ले गए।

परिजनों के सूचना मृतक की पत्नी बच्चों के साथ गांव आई और परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी के मुताबिक पति दिमागी रूप से बीमार चल रहे थे और उसका इलाज कराया जा रहा था। वह काफी परेशान भी रहता था। बिदंराम की मौत के बाद से पत्नी व दोनों बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि हमें मामले की कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें