फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Sat, 30 Mar 2019 10:38 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बांसी। खेत गई किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार की देर शाम की खेत की ओर गई थी। पहले से मौजूद गांव के ही एक युवक ने पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर गए। इस बीच अरोपी के पिता व चाचा ने पीड़ित के परिजनों को गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। सुबह पीड़िता को लेकर सभी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज करते हुए रात में ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि बेटे पर सिर्फ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज है। शेष आरोपियों पर मारने-पीटने व धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें