फोटो-62
बिस्कोहर। मुंबई जा युवक का शव लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर ट्रैक पर कटी हुई लाश मिली। आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर निवासी तौफीक अहमद (22) पुत्र शाहिद रविवार को घर से मुंबई के लिए निकले थे। लखनऊ पहुंच कर तौफिक ने फोन से घर पर सूचना दी कि अभी दो दिन लखनऊ में रहकर कुछ लड़कों को साथ में लेकर मुंबई जाऊंगा। मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब उसने घर पर फोन करके बताया कि मैं चारबाग रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए निकल लिया हूं। रात 10 बजे के करीब पुलिस ने युवक के परिजनों को बताया कि लखनऊ रेलवे पुलिस ने सूचना दी है कि आपके बेटे शाहिद का शव चारबाग रेलवे स्टेशन के समीप लखनऊ कानपुर मार्ग की पटरी पर मिला है। बेटे की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। रात ही में परिजन लाश लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। बुधवार देर रात युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।