फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला, छह घायल

Fri, 18 May 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के महादेव घुरूहू चौराहे पर शुक्रवार को पंक्चर की रकम को लेकर शुरू हुई कहासुनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस घटना में भाजपा नेता विनोद कुमार उर्फ जमींदार समेत छह लोग घायल हो गए। यहां से गंभीर हालत में एक शख्स को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोहटी कपिया निवासी विजय कुमार उर्फ पुत्तन बगल के ही महादेव घुरूहू चौराहे पर स्थित बकरीदी की दुकान पर शुक्रवार सुबह आठ बजे बाइक का पंक्चर बनवाने आया था। इस दौरान पंक्चर की रकम को लेकर हुई कहासुनी हो गई। विजय के मुताबिक इसी दौरान बकरीदी ने मोबाइल से परिजनों को बुला लिया। इन लोगों के पहुंचते ही उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। विवाद बढ़ता देख बीच-बचाव में आए लोगों पर भी बकरीदी व उनके पक्ष के लोगों ने प्रहार कर दिया।

इस घटना में सात लोग घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी इटवा ले जाया गया। इस घटना लोहटीकपिया निवासी दुर्गा प्रसाद (31), प्रमोद कुमार(30), विनोद कुमार उर्फ जमींदार (38) निवासी महादेव घुरहू जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के बकरीदी (39) निवासी महादेव घुरहू, जुवैदा पत्नी बकरीदी, आसमां पत्नी अजीम निवासी पिरैला घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्गा प्रसाद पांडेय को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के बाद एएसपी मुन्ना लाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष इटवा अंजनी कुमार राय ने बताया कि विजय कुमार पांडेय की तहरीर पर बकरीदी, शब्बू, तौफीक, सद्दन, वित्तन, राजा, अब्दुल रहमान, नौशाद, नीबर आदि पर बलवा, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में फोर्स लगा दी गई है।

बोले विधायक होगी कड़ी कार्रवाई
जानकारी मिलने के बाद विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को हालचाल लिया। उसके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि इस प्रकार से बीच चौराहे पर दिनदहाड़े जान लेवा हमला किया जाना निंदनीय है। इस मामले में एसओ से वार्ता हुई है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें