फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 पट्टे निरस्त, 1.76 करोड़ रुपये सिक्योरिटी जब्त

Fri, 18 May 2018 11:17 PM IST
mahoba
विज्ञापन
- 03 मई को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। ई-नीलामी के माध्यम से पहाड़ों के 20 साल के लिए पट्टों की बोली लगाकर पैसा न जमा करने वालों पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। समय गुजर जाने के बावजूद बोली का पैसा जमा न करने के मामले को अमर उजाला ने 3 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद डीएम ने 26 पट्टे निरस्त कर 1.76 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी जब्त कर दी है। इस कार्रवाई से पहाड़ों में पट्टों का मामला अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

जिले में रिक्त खनन पट्टो को ई-नीलामी के जरिये 20 साल की अवधि के लिए उठाने की शासन की नीति के तहत मार्च माह में 32 खनन पट्टे ई-नीलामी के माध्यम से भारत सरकार की एजेंसी एमएसटीसी ने सर्वोच्च बोलीदाताओं को स्वीकृत किए। लेकिन डेढ़ माह गुजर जाने के बाद भी बोलीदाताओं ने बोली की धनराशि जमा नहीं की। जबकि शासनादेश के अनुसार दो कार्य दिवस में बोलीदाताओं को अपने-अपने स्वीकृत पट्टों का पैसा जमा करना था। स्वीकृत 32 पट्टाधारकों में से महज छह लोगों ने ही बोली की राशि जमा की।
डीएम सहदेव ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद पैसा जमा न करने व खनन पट्टों का सिस्टम बाधित करने को लेकर 26 स्वीकृत खनन पट्टे निरस्त कर 1.76 करोड़ धरोहर धनराशि बोलीदाताओं की जब्त कर ली गई है। 12 दिसंबर 2017 के शासनादेश के नियम 20 के तहत सिक्योरिटी राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन 26 रिक्त घोषित खनन क्षेत्रों की फिर से नीलामी की अधिसूचना जारी की जाएगी। डीएम के आदेश से सिक्योरिटी जब्त होने की जानकारी लगते ही सर्वोच्च बोलीदाताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें