फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी कार्यस्थल पर सफाई का रखें ध्यान : सीएमएस

विज्ञापन
डॉक्टर
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 15 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों को कार्य स्थल पर साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने कहा कि कार्यालय हो या घर सफाई के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए सफाई जरूरी है। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। अभियान चलाकर अस्पताल परिसर की सफाई कराई जाएगी। सीएमएस ने सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सफाई रखने के लिए शपथ भी दिलाई। इस दौरान डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. सुरेश, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. जफर अनीस, डॉ. डीके सिंह, डॉ. शुभलाल शाह, डॉ.महेंद्र प्रसाद, डॉ. प्रवीण पांडेय, डॉ. मुकुल द्विवेदी, डॉ. एएम वर्मा, डॉ. भरत उपाध्याय, डीपीएम पूनम, रामदुलारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें