फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई खुनुवा के कैशियर को पीटा

Sun, 18 Mar 2018 11:18 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे एसबीआई के कैशियर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिससे उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी बैंककर्मी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के निवासी प्रदीप कुमार खुनुवा स्थित एसबीआई शाखा में कैशियर पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की रात घर जाने के लिए प्रदीप शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच तीन-चार लोग वहां पहुंचे और हमला कर उनकी पिटाई कर दी।

जब तक बैंककर्मी कुछ समझ पाते हमलवार उन्हें जख्मी हाल में छोड़कर मौके से भाग गए। बैंककर्मी ने घटना की जानकारी पुलिस व अपने सहकर्मी रवि यादव को दिया। रवि ने स्टेशन पर गंभीर रूप से घायल पड़े कैशियर को इलाज के लिए नगर के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। रवि के मुताबिक हमले में कैशियर का एक हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन


एसबीआई शाखा शोहरतगढ़ के प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सोमवार को बैंक पहुंच कर घटना के बाबत पूर्ण रूप से जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एसओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामला जीआरपी का है। तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें