भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भड़रिया के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का इसी थाना क्षेत्र के ग्राम डोमसरा निवासी धर्मेंद्र पांडेय (45) है।
परिजनों के मुताबिक कृषक धर्मेद्र पांडेय उर्फ बब्बू ग्राम डोमसरा से भड़रिया में ट्रैक्टर का रेडिवाटर बनवाने के लिए निकले। पूर्वांचल बैंक के सामने पुलिया के पास अनियंत्रित होकर रोड के नीचे जाकर पलट गई। ट्रैक्टर पलटने के दौरान धर्मेंद्र निकल नहीं पाए स्टेयरिंग में फंस गए। ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। सूचना पर यूपी-100 की पीआरवी 1521 मौके पर पहुंची। पीआरवी कमांडेंट एचसीपी रामनक्षत्र यादव, आरक्षी मृत्युजंय प्रसाद व रामचंद्र गिरी ने चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में प्रभारी एसओ त्रिलोकपुर अर्जुन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मौके पर गई थी। छानबीन की जा रही है।