फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 06 Dec 2018 11:08 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से लगातार तीन वर्षों से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 2 दिसंबर की रात नौ बजे मेरी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर बुलाया और दुष्कर्म किया। बाद में विवाह के प्रस्ताव पर उसने साफ मना कर दिया। इससे पहले भी वह बेटी के साथ गलत काम करता था। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें