फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, गर्भवती से दुष्कर्म

Wed, 06 Jun 2018 12:16 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बच्चों के विवाद में एक गर्भवती महिला से पहले मारपीट और फिर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की 12 वर्षीय बेटी और पति से भी मारपीट करने का आरोप है। मामला इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़िता ने एएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी को सत्ता पक्ष के बड़े नेता का करीबी बताया जा रहा है। इसी वजह से पुलिस की ओर से गिरफ्तारी नहीं किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन


एएसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया है कि तीन मई को गांव की एक महिला से बच्चे का विवाद हो गया था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र मौके पर पहुंचे और महिला की पिटाई करने लगे। बाद में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और जाते-जाते आरोपियों ने महिला की 12 साल की बेटी व पति से भी मारपीट की। मारपीट के दौरान गर्भ में पल रहा दो माह का बच्चा भी नष्ट हो गया। थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता के दबाव के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। महिला ने जान का खतरा बताते हुए एएसपी से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने इटवा पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें