फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत शोहरतगढ़ के खाते से 69 लाख गायब, लिपिक निलंबित

Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कार्यालय के खाते में जनवरी माह में नए सवेरा योजना के तहत दो किस्तों में आए 69 लाख 95 हजार रुपये गायब हैं। मामले में नपा अध्यक्ष और नगर पंचायत ईओ ने लिपिक जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। साथ ही अध्यक्ष ने डीएम, एडीएम, कमिश्नर, नगर विकास आयुक्त शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ईओ राम सिंह ने बताया कि इसी साल 23 जनवरी को शासन से नया सवेरा योजना के तहत एक करोड़ आठ लाख रुपये दो किस्तों में आए थे। मामले में कुछ काम हुए। इसके तहत 37 लाख रुपये का भुगतान भी हुआ। लेकिन 69 लाख 95 हजार खाते से गायब मिले। मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला कि लिपिक की लापरवाही से रुपये खाते से गायब है। मामले लिपिक जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी को निलंबित करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन ने डीएम, एडीएम, कमिश्नर समेत नगर विकास आयुक्त शिकायत पत्र भेजकर मामले की सूचना दी है। वहीं, विभागीय लोगों का कहना है कि कोषागार में दिए गए अकाउंट नंबर में कुछ अंकों के हेरफेर हुए हैं। इसकी वजह से रुपये का पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें