फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में आ सकते हैं हमलावर

Sun, 04 Nov 2018 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर में दो युवतियों पर हुए एसिड के हमले में पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें पड़ोसी जनपद बलरामपुर के कुछ स्थानों पर डेरा जमाए हुई है। वहीं, एसिड अटैक की शिकार दोनों युवतियों का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर क्षेत्र के बिस्कोहर पश्चिम टोला मोहल्ले की दो युवतियों पर शुक्रवार रात तकरीबन नौ बजे बाइक सवार दो युवकों ने एसिड फेंक दिया था। इसमें दोनों युवतियों के चेहरे सहित गर्दन का कुछ हिस्सा जल गया था। दोनों का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहीं, अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी में लगी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है। सूत्रों की मानें तो हमलावरों के बलरामपुर जिले में होने के सुराग मिले हैं। शनिवार रात से ही पुलिस की एक टीम डेरा डाले हुई है। टीम का मानना है जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे। टीम से जुड़े कुछ पुलिस कर्मियों की माने तो हमला करने वाले आरोपी में बलरामपुर जिले के भी शामिल हैं। एसओ त्रिलोकपुर हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। जल्द ही हमला करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें