फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचाधारी बदमाश दो घोड़ियां लूट ले गए

Sun, 04 Nov 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद। पशु तस्करों की नजर अब घोड़े-घोड़ियों पर भी है। शनिवार रात नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर एक तबेले से दो घोड़ियां चुरा ले गए।

विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद निवासी सुनील सलमान बग्घी वालों के यहां घोड़ों की देखभाल और चौकीदारी का काम करता है। सलमान बग्घी वाले ने गड्ढा कॉलोनी स्थित एक प्लॉट में घोड़ों का तबेला बना रखा है।

सुनील इसी तबेले में काम करता है। सुनील के अनुसार, शुक्रवार रात घोड़ों को चारा देने के बाद वह भी खाना खा कर सो गया। देर रात एक पिकअप पर सवार पांच छह नकाबपोश लोग तबेले में आए और उसकी कनपटी पर तमंचे की नाल सटा दी।
विज्ञापन


एक बदमाश ने उसके हाथ पांव और मुंह बांध दिया। अन्य बदमाशों ने दो घोड़ियां खोल कर पिकअप पर लादीं और सभी फरार हो गए। किसी तरह छूट कर उसने पड़ोसी और मालिक सलमान को घटना की सूचना दी। एसएचओ खेड़ीपुल इंचार्ज ने बताया कि सुनील की शिकायत पर केस दर्ज कर घोड़ी चोरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें