फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने दरोगा-सिपाही से की मारपीट

Thu, 05 Apr 2018 11:39 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। पुलिस की पिटाई का एक और मामला सामने आया है। इस बार घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार की है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से स्थानीय लोग उलझ गए। भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हाथापाई की। इस दौरान मनबढ़ों ने वर्दी के साथ भी छेड़छाड़ की। वाकया दो दिन पुराना है। लेकिन गुरुवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद महकमा गंभीर हुआ। वीडियो के आधार पर शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अंतर्गत हलका नंबर दो में तैनात एसआई ललित मोहन राव व कांस्टेबल तारक नाथ मौर्या सोमवार की शाम गश्त पर निकले थे। इसी दौरान पकड़ी बाजार के पास कुछ युवक शराब के नशे में धुत आपस में झगड़ा कर रहे थे। मारपीट की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शराबियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान विवाद कर रहे लोग एकजुट होकर पुलिस को घेर लिया। अपशब्द का प्रयोग करते वे हाथापाई करने लगे। वर्दी के साथ भी छेड़छाड़ की। पुलिस टीम को पीटा भी। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर पुलिसकर्मियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। दो दिनों तक पुलिस कर्मियों ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

गुरुवार को मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसआई ललित मोहन राव की तहरीर पर थाने में चार नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में अवरोध डालने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाबत हलका नंबर दो के एसआई ललित मोहन राव ने बताया कि घटना की सूचना उसी एसओ को दी गई थी, लेकिन कार्य व्यस्तता के चलते उन्होंने तवज्जो नहीं दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि एसआई ने सिर्फ कहासुनी के बारे में बताया था। वीडियो देखने के बाद मारपीट होने की जानकारी हुई है। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पकड़ी बाजार के रामऔतार, प्रदीप, पंकज यादव व नकाही निवासी बिरछू और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के कार्य में खलल डालने वाले उपद्रवी तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें