फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 शीशी नेपाली शराब बरामद, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के दो सीमावर्ती गांवों मेें छापेमारी की। मौके से तीन घरों से 360 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। अवैध शराब की बिक्री के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राकेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने इमिलिहा जनुबी व खड़कुईयां नानकार गांव में छापेमारी की। मौके से भूरे व प्रहलाद के घर से 270 शीशी सुशीला पत्नी रामऔतार के घर से झोले में भरा 90 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। टीम में सिपाही हरिशंकर पाठक, रामशब्द चौधरी, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें