अजमेर में 13 साल की एक बालिका ने आज अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना अजमेर जिले की पहाड़गंज इलाके की है। क्लाॅक टावर थाने के एएसआई रामकुमार ने बताया कि दुर्गा के पिता सुरेश और अन्य परिजन किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने शहर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर केवल दुर्गा और उसके मामा की लड़की मौजूद थे।
दुर्गा ने अपनी ममेरी बहन को कचौरी लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया और खुद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ममेरी बहन कचौरी लेकर लौटी तो दुर्गा फंदे पर लटकी हुई थी। उसने तुरंत आस—पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतरवाकर जेएलएन अस्पताल भिजवाया। पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।