फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से 1.78 लाख की चोरी

Fri, 17 May 2019 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
बर्डपुर। कस्बे के एक व्यापारी के मुनीम की बाइक की डिकी से 1.78 लाख रुपये चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। व्यापारी बैंक में रुपये जमा कराने गए थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बर्डपुर निवासी मनोज जायसवाल बैंक चौराहे पर एक शीतलपेय कंपनी की एजेंसी एवं टेलीकॉम का काम करते हैं। मनोज के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10.30 बजे उनका मुनीम लालजी गुप्ता एसबीआई की बर्डपुर शाखा में 1.78 लाख रुपये जमा कराने गया था। नेटवर्क नहीं होने की वजह से बैंक कर्मी ने एक घंटे बाद आने को कहा। इस पर गुप्ता वापस दुकान पर आ गए। उन्होंने दुकान के बाहर बाइक खड़ी की और डिकी में रुपये रखकर दुकान में चले गए। थोड़ी देर में बाहर आए तो देखा डिकी खुली पड़ी है और रुपये गायब हैं। उन्होंने तत्काल यूपी 100 को सूचना दी। हथिहवा निवासी गुप्ता कई साल से मनोज जायसवाल के यहां काम कर रहे हैं। वह हर रोज बिक्री का पैसा बैंक में जमा कराने जाते हैं। पुलिस लालजी गुप्ता, मनोज जायसवाल एवं एक फल विक्रेता को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
व्यापारी के भाई व प्रधान प्रतिनिधि राजेश जायसवाल और व्यापार मंडल की बर्डपुर इकाई के अध्यक्ष राजकमल जायसवाल ने मोहना थाना पहुंचने पर पीड़ित पक्ष से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एसओ ने मामले को फर्जी बताते हुए उन लोगों को भगा दिया। एएसपी और सीओ से शिकायत के बाद उनकी बात सुनी गई। उधर, एसओ अंजनी राय ने व्यापारी नेताओं के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन


छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों का माला उड़ाया
उसका बाजार। क्षेत्र के मदनपुर चौराहे पर बुद्ध बाजार में गुरुवार रात चोर छत के पीछे से दो घरों में घुसकर आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई तो गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के मदनपुर गांव के बुद्ध बाजार निवासी ईश्वरचंद के घर के लोग गुरुवार रात सोए हुए थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। इसके बाद घर में रखा 15 हजार नकदी, सात मोबाइल फोन व महिलाओं के आभूषण उठा ले गए। वहीं, इसी से सटे नंदलाल यादव के घर में घुसकर 20 हजार नकदी, तीन मोबाइल व 50 हजार रुपये से अधिक का आभूषण भी उठा ले गए। बता दें कि दोनों घरों की छत आपस में मिली है। इन घरों में मांगलिक कार्य होने के कारण काफी रिश्तेदार जुटे हुए थे। चोरी की इस घटना से लोग सहमे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें