फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जलीं तीन भाइयों की चिताएं, नेतवर की हर आंख हुई नम

Thu, 03 Jan 2019 10:14 PM IST
राकेश पांडेय siddharthnagar/ अतुल शुक्ला
विज्ञापन
नेतपुर गांव में विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/ चिल्हिया। स्थान परैया घाट। वक्त गुरुवार देर शाम। जब एक ही पट्टिदारी के तीन भाइयों की तीन चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। उधर, गांव में मृतकों की पत्नियां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। इन्हें देखकर गांव के लोग भी अपने आंसू रोक न सके।
विज्ञापन


चिल्हिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र की अदिलापुर ग्राम सभा के नेतवर गांव निवासी रामऔतार (19) पुत्र संतराम, सुरेंद्र (20) पुत्र जवाहर, श्यामपाल (21) इंदल प्रसाद पट्टिदारी में भाई थे। वे जिला मुख्यालय जाकर मजदूरी करते थे। रोज की तरह बुधवार को भी तीनों एक बाइक से गए थे। लौटते समय रात करीब दस बजे अभी तीनों बर्डपुर- चिल्हिया मार्ग पर गौरा परैया गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात जब गांव में सूचना पहुंची तो परिजन गमगीन हो उठे। गांव में चीत्कार मच गई। सुबह होते- होते गांव की महिलाएं पीड़ितों के घर पर और क्षेत्र के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने लगे। तीनों युवक शादीशुदा थे। इनकी मौत के बाद पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य रोते-रोते बेहोश हो जा रहे। गुरुवार को गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। शाम करीब चार बजे जब तीनों शव घर पहुंचे तो गांव में हर ओर चीख-पुकार मची रही।

एक साथ उजड़े तीन सुहाग, मां को रोता देख एक साल का आदित्य भी बिलख रहा
मृतक रामऔतार पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। रामऔतार की शादी दो साल पूर्व आकाली के साथ हुई थी। उसके पास एक साल का बेटा आदित्य हैै। मां को रोता देख वह भी रोने लगता है। वहीं सुरेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दो बहन अनीता (10), सुनीता (8) की छोटी है। उनकी शादी चार साल पूर्व रेशमा के साथ हुई थी। उसके पास बेटा शिवम(02) है। सुरेंद्र की मौत ने रेशमा को तोड़ दिया है। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा कि वह आखिर कब करें तो क्या करें। वहीं श्याम पाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। इन तीनों में सबसे बड़े राम पाल और छोटा सागर और चार बहनें हैं। तीन की शादी हो चुकी है। श्यामपाल की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पास कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन


सांसद-विधायक भी पहुंचे
एक साथ तीन युवकों की मौत की जानकारी मिलने के बाद सांसद जगदंबिका पाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मिले। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ सीएमओ आरके मिश्रा भी मौजूूद रहे। वहीं कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल मौके पर पहुंचे और घरवालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें