कपिलवस्तु। नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स मादक पदार्थ नियंत्रण शाखा ने गुरुवार को धाडिंग जिले में एक भारतीय ट्रक से 235 किलो चरस जब्त किया है। वहीं एक भारतीय सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर गजुरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक विश्वराज पोखरेल ने बताया कि टीम गुरुवार को चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक ट्रक की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सतेंद्र सिंह बघेल के रूप में हुई है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नेपाल के परसा जिला प्ररेवा सुगौली गाऊ पालिका निवासी मोहम्मद गद्दी के रूप में हुई है। पोखरेल के अनुसार मोहम्मद गद्दी अभी नौ माह पूर्व चरस के आरोप में भारत से साढ़े तीन साल जेल काटकर वापस आया है। इसके नाम से पूर्व परसा जिले में भी मुकदमा दर्ज है।