फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Fri, 29 Jun 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे ससुर को शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गौरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। मामला तीन माह पूर्व का है।
विज्ञापन


एसओ ब्रह्मनंद गौड़ ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर जांच करके आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न मामले में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार सुबह सूचना मिली की आरोपी क्षेत्र के ही गौरा बाजार चौराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें