फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला हालत गंभीर

Thu, 28 Jun 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के अहड़ी गांव में बृहस्पतिवार देर शाम खेत की जुताई के समय पर ट्रैक्टर पर गाना बजाने का विरोध करते हुए चार युवक चालक को पीटने लगे। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, चाकुओं से हमला करके वे मौके से फरार हो गए। परिजनों ने लहूलुहान हालत में सीएचसी जोगिया पहुंचाया जहां उसका उपचार हो रहा है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर मामले में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के अहड़ी गांव निवासी इलियास (26) अपनी ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। ट्रैक्टर पर गाना बजाने का गांव के ही पांच युवक विरोध करने लगे। इस पर इलियास ने आपत्ति जताई तो मारने-पीटने लगे। शोरगुल सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक उसे चाकू से मारकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही इलियास को लेकर सीएचसी जोगिया ले गए, जहां उसका उपचार हो रहा है। डाक्टरों के मुुताबिक हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ आरके गौतम ने बताया कि इलियास के पिता की तहरीर पर जाकिर, तबारक, मुुबारक व जमील के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें