फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर डॉक्टर दंपति को पीटा

Wed, 24 Apr 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
beat
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में एक चिकित्सक के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल दंपती को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में निवास कर रहे ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी निवासी डॉ. फिरोज खान (37) व पत्नी रूकसाना (34) व भाई महबूब मकान के पीछे रहते हैं और अगले हिस्से में चिकित्सकीय कार्य करते हैं। आरोप है कि बुधवार सुबह आठ बजे छह शख्स चार पहिया वाहन से आए और घर में घुसकर डॉ. फिरोज खान, भाई महबूब व पत्नी रूकसाना की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हमलावर पड़ोस के कलेनिया निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि पीड़िता फिरोज खान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें