बांसी। कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज चौराहे के पास सोमवार शाम ट्रक के बाएं गेट में करंट आने से संतकबीरनगर जनपद निवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार देर शाम शाम संतकबीर नगर जिले से एक ट्रक गिट्टी भरकर ट्रक बांसी के रानीगंज चौराहे पर पहुंचा। इसमें बैठे लालचंद(35) ने जैसे ही बाईं ओर का गेट खोला तो गेट पास में जा से बिजली के तार को छू गया। इससे करंट की चपेट में आने से मजदूर की काम करने वाले लालचंद की मौके पर उसकी मौत हो गई। ट्रक में ट्रक चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। शेष तीनों सुरक्षित बच गए। सूचना पाते ही बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को और ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल बांसी रविन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।