फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में कर्मियों ने दिया धरना

Mon, 16 Jul 2018 11:23 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के समझाने पर माने धरनारत कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेसरहा। सीएचसी पर रविवार रात महिला के इलाज को लेकर डॉक्टर व वार्डब्वॉय में मारपीट का मामला प्रकाश आया है। इससे नाराज संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ ने सीएचसी परिसर में धरना भी दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार पहुंचे और सुलह- समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाया। तब जाकर लोग धरने से हटे।
विज्ञापन


खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार की रात झुलसी महिला इलाज के लिए आई थी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को दवा लगाने के लिए परिजनों को कहा। इसी बीच वार्डब्वॉय हरिश्चंद दवा लगाने लगा। आरोप है कि इससे चिकित्सक आक्रोशित हो उठे और पैर से मार दिया। डॉक्टर के इस कार्य से आक्रोशित कर्मियों ने इसकी सूचना अपने जिलास्तरीय संघ के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री शिवाकांत पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सोमवार सुबह 8 से 11 बजे तक परिसर में धरना देकर काम काज ठप कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार केशरीनंदन त्रिपाठी और पुलिस की उपस्थिति में भविष्य में ऐसा कृत्य न करने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता कराया। सीएचसी अधीक्षक रामगुलाम सिंह का कहना कि वार्डब्वॉय के साथ कुछ भी नहीं हुआ। यहां के कई कर्मी काम नहीं करना चाहते हैं। इनका मुखिया एक फार्मासिस्ट है। जिसके उकसाने पर यह बखेड़ा खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें